फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीपैट मशीनों की नई खेप आई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को दो जिलों से वीवीपैट मशीनों की नई खेप जिले में पहुंची है। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों की जांच पड़ताल की और इसके बाद कार्यालय में रखवाया।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियाें को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वोटिंग के लिए कंट्रोल यूनिट के साथ वीवीपैट की एक खेप जिले में पहुंच गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला ने मशीनों की गिनती कराई।

उन्होंने बताया कि शामली व मुजफ्फरनगर जिले से मशीनें भेजी गई थीं। बताया कि डिमांड के सापेक्ष 53 मशीनें कम मिली हैं। 190 मशीनें शामली से आई हैं। जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष मशीनें आ जाएंगी। बताया कि जिले में 2522 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वीवीपैट मशीनों से चुनाव होगा। वोट डालते ही मशीन से एक पर्ची निकलेगी। जिससे वोटर को यह पता हो सकेगा कि वह किस पार्टी को वोट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मशीनों की जांच की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें