उन्नाव। मॉडल रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित टिकट हाल के बाहर मंगलवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। काफी देर तक जीआरपी ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सकी।
जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि मृतक काफी गंदे व फटे पुराने कपड़े पहने था। कई यात्रियों ने उसे स्टेशन पर भीख मांगते हुए देखे जाने की पुष्टि की है।