फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल दी बप्पा को विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। गणपति बप्पा की भक्ति का उल्लास शहर से गांव तक भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। गजानन के पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची है। वहीं विसर्जन यात्रा में भक्तों का समूह उमड़ रहा है। असोहा के बैगांव में बाबा के भक्तों ने धूमधाम से विसर्जन शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


गाजे बाजे व डीजे की धुनों पर थिरकते युवक व युवतियां अगले बरस तू जल्दी आना, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के बाद बप्पा को विदाई दी गई। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह भी शामिल रहे।

असोहा की ग्राम पंचायत बैगांव के युवा मंडल ने गणेश चतुर्थी पर्व पर 25 अगस्त को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की थी। पांच दिन तक धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। गणेश उत्सव के दौरान भजन संध्या के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। रविवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने गणपति की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली।
विज्ञापन


यात्रा बैगांव से मंगतखेड़ा, पुरवा, मौरावां, भवानीगंज, कालुखेड़ा होते हुए भवरेश्वर में सई नदी पहुंची। यात्रा में गणपति बप्पा मोर्या के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं अगले बरस तू जल्दी आना जैसे गीतों की धुनों पर थिरकते भक्तों का जोश आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। हिंदू समाज के साथ ही मुस्लिम समाज के लोग भी काफी संख्या में शामिल रहे।

इस दौरान ब्लाक के सामने विधायक अनिल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद बाजपेई, एडीओ पंचायत अरुण अवस्थी की अगुवाई में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सई नदी पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इस दौरान मुन्ना पटवा, अलोपी गुप्ता, गंगा विशुन, राजेश, रामबाबू, उमेश, अरुण, अमित, जावेद, मोईन, जुनेद भी शामिल रहे। इसी क्रम में शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में स्थापित गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। भक्तों ने उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति का विसजन किया।
विज्ञापन


-विसर्जन यात्रा में भक्तों का समूह उमड़ा, यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें