फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की थमी रफ्तार, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। उत्तर रेलवे जोन के कई रेलमार्गों को मजबूती देने के लिए ट्रैक मरम्मतीकरण कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर शनिवार भी मरम्मतीरण कार्य जारी रहा। जिससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई और दो से चार घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार बनारस व दिल्ली रूट के कई स्टेशनों के आसपास ट्रैक मरम्मतीकरण का कार्य किया गया। मरम्मतीकरण कार्य ब्लाक लेकर किया गया। ब्लाक होने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई। इससे अप व डाउन मार्ग पर दिल्ली की रूट की ट्रेनें खासा प्रभावित रहीं। इस दौरान फरक्का एक्सप्रेस 4:10 घंटे, ग्वालियर बरौनी 3:30 घंटे, ऊंचाहार तीन घंटे, जयपुर एक्सप्रेस 2:40 घंटे, ऊंचाहार तीन घंटे वहीं झांसी पैसेंजर 2:30 घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलताफी के बीच 64210, 64203, 64207, 64212, साबरमती व कैफियत एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को पानी किल्लत के अलावा धूप से बचाव की जद्दोजहद झेलनी पड़ी। इससे यात्रियों में काफी आक्रोश रहा।
विज्ञापन


- फरक्का एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी समेत पांच ट्रेनें रही घंटो लेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें