फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लाख कोशिशों के बाद भी जिले में झोलाछाप पर लगाम नहीं लग पा रही है। रविवार को झोलाछाप के इलाज से बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुरवा में एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


गलत इलाज से मौत के बाद झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग निकला। मासूम के बाबा ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुरवा निवासी माझीराम पुत्र बलदेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नाती अरुण कुमार (एक) की रविवार सुबह तबियत खराब हो गई थी। इलाज के लिए वह गांव के ही क्लीनिक पर गए। यहां अखिलेश पाल ने बच्चे को दवा खिलाई।

दवा पीने के पांच मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर जब माझीराम ने सवाल किया तो उसने मृत बच्चे का अंतिम संस्कार करने की सलाह दी और बाद में क्लीनिक बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

बुखार से युवक की मौत
औरास (ब्यूरो)। हाजीपुर गोशा गांव में बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। औरास थानाक्षेत्र के हाजीपुर गोशा गांव निवासी जगमोहन (30) पुत्र जगन्नाथ को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजन उसका इलाज झोलाछाप से करा रहे थे। रविवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे किसी दूसरे डॉक्टर के पास ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


- क्लीनिक बंद कर फरार हुआ झोलाछाप
- बाबा ने थाने में आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें