मालगाड़ी से टकराया मवेशी, वैक्यूम पाइप फटा
उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रही मालगाड़ी से करोवन क्रासिंग के पास मवेशी टकरा गया। इस दौरान ट्रेन के इंजन में लगा वैक्यूम पाइप फट गया। मालगाड़ी एक झटके के साथ खड़ी हो गई। गार्ड ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक व गार्ड ने तकनीकी खामी को दूर किया।
शुक्रवार अपरान्ह करीब 2:25 बजे लखनऊ से कानपुर जा रही मालगाड़ी से करोवन क्रासिंग के पास मवेशी टकरा गया। मवेशी की टक्कर से इंजन में लगा वैक्यूम पाइप फट गया। प्रेशर बंद होने से मालगाड़ी खड़ी हो गई। गार्ड ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
इसके बाद चालक व गार्ड उसे ठीक करने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी कानपुर के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन न होने से रेल आवागमन प्रभावित नहीं रहा।
- लगभग आधे घंटे तक करोवन क्रासिंग के पास रही खड़ी, चालक व गार्ड ने हौज पाइप ठीक किया
अमर उजाला ब्यूरो