फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा के 19 हजार केसों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 102 एंबुलेंस संचालन में फर्जीवाड़े के मामले के बाद अब जिले में 108 एंबुलेंस के संचालन में खेल से संबंधित 19 हजार केसों की जांच के आदेश शासन ने दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक का आदेश आने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए 17 टीमें बना दी हैं।
विज्ञापन

जेवीकेएमआरआई जिले में 108 सेवा की 37 एंबुलेंसों का संचालन कर रही है।
इनमें भी मरीजों को ले जाने के नाम पर फर्जी संचालन की शिकायतें मिली हैं। शासन ने 102 एंबुलेंस से संबंधित 11,166 मामलों की जांच कराई थी। इसमें 16 जून को जांच टीमों की ओर से दी गई रिपोर्ट में 1154 केस फर्जी मिले थे। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीमों को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें