उन्नाव। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की तर्ज पर जल्द ही हैसियत प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। शासन ने आवेदन करने व जांच के बाद प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन के 30 दिन के अंदर आवेदक को प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
हैसियत प्रमाण पत्र के लिए अभी लोगों को कलक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। समय लगने के साथ ही प्रक्रिया पूरी होने में तमाम आरोप भी लगते हैं। इसे देखते हुए शासन ने अन्य प्रमाण पत्रों की तरह ही हैसियत प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। जिन व्यक्तियों को हैसियत प्रमाण पत्र की जरूरत होगी उन्हें ई डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर सिटिजन लॉगिन या जनसेवा केंद्र पर प्रार्थनापत्र भर कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद जरूरी प्रपत्रों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया व जांच पूरी होते ही ऑनलाइन हैसियत प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
-नहीं लगाने पड़ेंगे थाने-तहसील के चक्कर, 30 दिन में प्रमाणपत्र