फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी अनियंत्रित कार, दो की मौत

Sun, 23 Mar 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार नहर में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा शनिवार की रात 1:30 बजे हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली के न्यू उस्मानपुर निवासी अजय पुत्र परशुराम अपने तीन साथियों के साथ मेंहदीपुर बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को नहर से बाहर निकाला। तब तक कार में सवार प्रेम गली निवासी अजय और राम पुत्र लखमीचंद की मौत हो चुकी थी।

दिल्ली के सलैमपुर स्थित फेस-3 निवासी अरुण पुत्र ओपी मेहता और न्यू उस्मानपुर निवासी राहुल पुत्र सत्यप्रकाश को पुलिस ने उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक और घायलों के पास से बरामद कागजातों के आधार पर उनके परिवारजनों को सूचित किया गया। सुबह पांच बजे उनके परिवार वाले कोसी पहुंच गए थे। मामले में अरुण के पिता ओपी मेहता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें