फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: थम नहीं रहा मौत का कहर

Sun, 29 Sep 2013 08:20 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा से झुलसे मुजफ्फरनगर जिले में मौत का कहर थम नहीं पा रहा है। भौराकलां में सीआरपीएफ कैंप के पास सो रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उधर, जिले के तितावी शुगर मिल के पास तड़के पंजाब के एक ट्रक क्लीनर का कत्ल कर दिया गया।

भौराकलां निवासी राज सिंह (70)  अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। घर से करीब 200 कदम दूर एक स्कूल में सीआरपीएफ कैंप किए हुए है। सुबह करीब पांच बजे कंबल लपेट कर आए एक युवक ने सिर में गोली मारकर राज सिंह की हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन हत्यारे के पीछे दौड़े। भागते समय उसका कंबल ही हाथ आ सका। आरोपी चप्पल छोड़कर वहां से भाग गया।

भाई राजपाल सिंह का कहना है कि गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया था।

कत्ल की दूसरी वारदात तितावी शुगर मिल के पास हुई। पंजाब के खन्ना निवासी मनदीप चालक सरजीत सिंह निवासी लुधियाना के साथ ट्रक में भूसा लेकर शामली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के पास बाइक पर आए तीन बदमाशों में से एक चलते हुए ट्रक पर चढ़ गया। नाम पता पूछते हुए परिचालक मनदीप को गोली मार दी, जबकि चालक सरजीत सिंह की पिटाई कर छह हजार रुपये लूट लिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें