फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पहली ट्विटर अकाउंट वाली इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। ताजमहल दुनिया का ऐसा पहला ऐतिहासिक इमारत बन गया है जिसका खुद का ट्विटर अकाउंट है।
विज्ञापन


अब आप ताजमहल को ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को ताजमहल के ट्विटर अकाउंट का उद्घाटन किया।

प्रदेश के पर्यटन सचिव अमृत अभिजात ने दावा किया कि ताजमहल ऐसा पहला ऐतिहासिक इमारत है जिसका ट्विटर अकाउंट है।
Trending Videos
विज्ञापन

दुनिया का अजूबा

गौरतलब है कि आगरा सर्किल के भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) ने पहले ही ताजमहल में किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था।

ताजमहल को देखने के लिए दुनियाभर के पर्यटक भारत आते हैं। इसके ऐतिहासिक महत्व और इसकी खूबसूरती के लिए इसको दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया जा चुका है। अब जब इसका भी ट्विटर अकाउंट खुल गया तो लोग दुनिया के किसी भी कोने में बैठे इसकी जानकारी अपने मोबाइल पर ही पा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें