फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer: यूपी में आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी

Sat, 10 Jun 2023 07:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
IAS Officer - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा, बलरामपुर, अमरोहा और फिरोजाबाद के डीएम बदल गए हैं। प्रदेश सरकार ने कुल 8 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

विज्ञापन


रेरा के सचिव राजेश कुमार त्यागी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। वहीं, अमरोहा के डीएम बाल कृष्ण तिवारी को एपीसी शाखा का विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद भेजा गया है। नगरीय निकाय की निदेशक नेहा शर्मा को गोंडा का डीएम बनाया गया है। 
विज्ञापन


कानपुर के डीएम विशाख जी. को कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। बलरामपुर के डीएम डॉ. महेंद्र कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें