फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 हजार आबादी, आधी रात को जागी, उपकेंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर के सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र के 33 केवी भूमिगत केबल में फाॅल्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। इंदिरानगर में शुक्रवार की आधी रात करीब 2:45 बजे अचानक तीन सेक्टर की बिजली गुल हो गई। इससे 50 हजार आबादी की आधी रात को नींद खराब हो गई। लोग सुबह तक बिजली का इंतजार करते रहे। काफी परिवारों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। सुबह बिजली तो आई, लेकिन अलग-अलग इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को सुबह 9:45 बजे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र के तहत चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे इंदिरानगर के सेक्टर 12, 13 एवं 15 की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि वैकल्पिक स्रोत से बिजली शनिवार सुबह 5:30 बजे चालू कर दी। हालांकि उपभोक्ताओं ने बताया कि यह बिजली सुबह फिर चली गई। इंदिरानगर-गोमतीनगर महासमिति के पदाधिकारी सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि जेई कप्तान यादव के मोबाइल पर कई बार काॅल किया, मगर कोई जवाब नहीं दिया तो इससे नाराज होकर उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। इसके अलावा आरडीएसओ में बीते शुक्रवार आधी रात करीब 11:45 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण कई घंटे तक लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

तीन सेक्टर में बिजली जाए तो जेई को बताएं
इंदिरानगर सेक्टर 12, 13 एवं 15 के उपभोक्ताओं की बिजली चली जाए तो वहां के जेई कप्तान यादव के मोबाइल नंबर 9454707383 शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें