शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
3. प्रसपा सपा से गठबंधन के लिए तैयार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हमारा गठबंधन सपा के साथ हो और हम नेताजी (मुलायम सिंह) के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर एक बार फिर सरकार बनाएं। बता दें कि पिछले माह प्रसपा मुखिया ने वृंदावन आकर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए थे और यहां से चुनावी रथ की शुरुआत की थी।
पूरी खबर पढ़ें-
शिवपाल यादव ने और क्या कहा
4. प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ के गोहरी गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस परिस्थिति को देखकर को देखकर कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। आज संविधान दिवस है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए। यदि हो रही है तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। संविधान दिवस मनाने का क्या मतलब है।
पूरी खबर पढ़ें-
प्रियंका गांधी ने और क्या कहा?
5. आज से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान का शुभारंभ
आज यानी शुक्रवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान का शुभारंभ हो गया। पहली फ्लाइट दिल्ली से आई। इसके बाद दूसरी फ्लाइट कुशीनगर से दिल्ली रवाना हुई। इन फ्लाइटों से आने व जाने वाले यात्रियों का भारतीय परंपरा के मुताबिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 अक्तूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
यहां पूरी खबर पढ़ें-