फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसे में तीन जिंदा जले

Tue, 24 Sep 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आगरा के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी सिलेंडरों से लदा कंटेनर एक पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद कंटेनर में आग लग गई।  आग में कंटेनर के चालक समेत उसमें बैठे तीन लोग घिर गए और उसी में जिंदा जलकर मर गए। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

यह हादसा सोमवार को जीटी रोड पर पुरैया मोड के पास पूर्वान्ह लगभग 11.25 बजे हुआ। गैस सिलेंडरों से लदा कंटेनर ( संख्या एचआर 55 एल 2479 ) बेवर से छिबरामऊ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया, इससे अनियंत्रित हुए ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, पेड टूटकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। कंटेनर में आग लग गई।

कंटेनर में भरे एलपीजी सिलेंडर सड़क पर फैल गए। उसका टायर भी फट गया। टायर फटने की आवाज सुन लोगों ने समझा कि सिलेंडर फट रहे हैं। इस कारण कोई कंटेनर के पास नहीं गया।

लोगों की सूचना पर थाना पुलिस और किशनी व बेवर से दो दमकलें पहुंची। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद कंटेनर के केबिन को तोड़ा गया तो उसमें चालक समेत तीन लोगों के शव निकले।

मृतकों की पहचान देरशाम कंटेनर चालक अरविंद राजपूत, निवासी नगला पती भोगांव मैनपुरी, सहायक चालक नीरज पाल और तीसरा मृतक चुई, दोनों निवासी सिकंदरपुर, थाना गुरसहायगंज, कन्नौज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कंटेनर के केबिन से सिर्फ टाटा मोटर्स की एक सर्विस बुक मिली। उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि कंपनी का नंबर है। कंपनी के कर्मचारी ने कहा कि वह सर्च कर बताएगा कि गाड़ी किसकी है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेज दिया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक अमीरिका यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें