फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों में अभी तीन दिन और होगी भारी बारिश, जानिए कारण

Sat, 28 Sep 2019 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू सरसुन्दरलाल चिकित्सालय परिसर में बारिश और जलभराव से परेशान रहे वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के जिलों में तीन दिनों से हो रही बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। इसके चलते चलते 160 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। वहीं शनिवार को बी पूर्वांचल में 7 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मलबे में दबने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बरसात से अभी दो दिन तक राहत मिलने के आसान नजर नहीं आ रहे हैं।

बीएचयू के मौसम विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बीआरडी गुप्ता का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने सर्कुलेशन के कारण बनारस सहित पूर्वांचल में भारी बरसात होगी। सोमवार तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. गुप्ता ने बताया कि जो मानसून पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर सर्कुलेशन बनाता था अब उसी का एक छोटो सर्कुलेशन यूपी के ऊपर बना हुआ है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उम्मीद है कि सोमवार से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें