फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स फिल्म यूपी में टैक्स फ्री: कार्यवाहक सीएम योगी ने कर विभाग को दिए निर्देश

Mon, 14 Mar 2022 11:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कर विभाग को इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारियों को फिल्म को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी करने को कहा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले छह राज्यों सरकारों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर चुके हैं। इनमें हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक गोवा और त्रिपुरा शामिल हैं। कुल मिलाकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को अब तक सात राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। इसके साथ ही कर्नाटक में इस फिल्मी की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और राज्य सरकारों द्वारा भी फिल्म को बढ़ावा मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें