फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्तीः आवेदन की तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी

Mon, 31 Dec 2012 09:24 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वालों की परेशानियों को देखते हुए ऑनलाइन फार्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 जनवरी 2013 कर दी है। इसके दो दिन पहले तक यानी 5 जनवरी तक बैंक से ई-चालान बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


फार्म जमा करने की अंतिम दिन सोमवार 31 दिसंबर की रात 12 बजे समाप्त हो रहा था। यह निर्णय नेशनल इंफारमेटिक सेंटर (एनआईसी) के साफ्टवेयर में आई खराबी के चलते लिया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने इस संबंध में एनआईसी को यह निर्देश दिया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के लिए 5 दिसंबर 2012 को शासनादेश जारी किया गया था। 28 दिसंबर तक ई-चालान बनवाए जा सकते थे।
विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए 63.68 लाख लोगों ने ई-चालान बनवाए। पर एनआईसी का साफ्टवेयर 27 दिसंबर से ही गड़बड़ हो गया और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से 59.11 लाख लोग ही फार्म भर सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें