फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अयोध्या से पैदल घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जगत पाल (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज/ धनपतगंज। बल्दीराय के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर देहली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात धनपतगंज के सेमरौना निवासी मजदूर जगत पाल (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपनी ससुराल कुमारगंज के चिलबिली गांव गए थे। दुर्घटना के वक्त देर रात पैदल घर लौट रहे थे। मृतक के छोटे भाई विंदेश्वरी प्रसाद ने बल्दीराय थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात 10 बजे देहली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास जगत पाल घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े मिले। उन्हें बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हुई तो परिजनों को दुर्घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई विंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि उनके बड़े भाई मजदूरी करते थे। अयोध्या अपनी ससुराल गए थे। रात में ही वह घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई।
बल्दीराय सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजेश प्रजापति ने बताया कि जगत पाल की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जगत पाल की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बल्दीराय थाने के प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन



मजदूरी करते थे परिवार को भरण पोषण
जगत पाल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रिंकी, पुत्र अभिषेक (12), पुत्री काजल (10), पूर्णिमा (07), चांदनी (05) गत दिनों चिलबिली गांव गए थे। जगत पाल अपनी बाइक वहीं छोड़ दिए थे। उनकी मौत का पता चलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (संवाद)


घायल मजदूर की मौत
गोसाईगंज। आयुबपुर-बरुई मार्ग पर डोमापारा के पास गत 22 जून की रात घायल मिले गोसाईगंज के खंदूसपुर निवासी मजदूर बैजनाथ यादव (45) की शुक्रवार रात ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद



खड़े लोडर में पीछे से टकराया ट्रक, चालक घायल

धनपतगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेनीपुर गांव के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित मिनी ट्रक खड़े लोडर में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक मोहम्मद समीर (40) पता अज्ञात घायल हो गए। ट्रक लखनऊ की ओर जा रहा था। यूपीडा कर्मियों ने उन्हें सीएचसी कूरेभार पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। धनपतगंज थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें