फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक को मारी गोली, आरोपी ग्राम प्रशासक सहित दो लोग गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज में घायल प्रभुनाथ के साथ मौजूद परिजन।-स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनपतगंज। माधवपुर आचार्य गांव के बाहर मंगलवार रात सड़क पर हो रहे दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय निवासी प्रभुनाथ निषाद (38) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी गई। दो राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली पेट में लगने से प्रभुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मड़हा गांव के प्रशासक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक मिली है।
माधवपुर आचार्य निवासी प्रभुनाथ की पत्नी प्रीति के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजे गांव के बाहर पक्की सड़क पर मड़हा के ग्राम प्रशासक राममिलन वर्मा और अभिनव यादव के बीच मारपीट हो रही थी। शोर सुनकर उनके पति प्रभुनाथ निषाद (38) पहुंचे। वहां राममिलन वर्मा, उनके भाई दिनेश वर्मा और बेटे सुशील वर्मा का अभिनव यादव से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि राममिलन अपनी लाइसेंसी बंदूक की बट से अभिनव को पीट रहे थे। बीच-बचाव के दौरान राममिलन ने बंदूक लहराते हुए मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी दी। राममिलन के पुत्र सुशील वर्मा ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से प्रभुनाथ पर फायर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद राममिलन ने अपने बेटे को उकसाया, जिस पर सुशील ने दूसरी गोली भी चला दी। एक गोली उनके पति प्रभुनाथ के पेट में लग गई। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि मड़हा गांव के प्रशासक राममिलन, उनके भाई दिनेश व सुशील के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। राममिलन व उनके पुत्र सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण के संबंध में भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें