फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रमाकांत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Thu, 22 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। मकरही स्थित रघुवंशपुरम में मंगलवार को रघुवंश समाज के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत रमाकांत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर आयोजित रघुवंशी क्षत्रिय महासम्मेलन में सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा और एकजुटता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को रमाकांत सिंह की प्रतिमा को जुलूस के साथ क्षेत्र में भ्रमण कराया गया था। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष गजराज सिंह, संरक्षक कमला प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सचिव अनिल सिंह, अजय कुमार सिंह और अंबेडकरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें