फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति ही बनायेगी भारत को विकसित: बालचंद्र

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सेमिनार में मौजूद राष्ट्रीय कैडेट कोर के जवान।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में 'युवा शक्ति विकसित भारत' विषय पर सेमिनार आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक बालचंद्र सिंह ने कहा कि युवा शक्ति का उपयोग करके भारत को सक्षम बनाया जा सकता है। युवा शक्ति ही भारत को विकसित बनाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। एनसीसी युवा शक्ति को अनुशासन में बांधती है। स्वागत व आभार ज्ञापन एनसीसी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें