पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुद्देशीय हॉल में बने बैडमिंटन कोर्ट के दिन बहुरने वाले हैं। लगभग 20 साल बाद कोच के रूप में श्यामधर ओझा की तैनाती हुई है। कोच न होने से बैडमिंटन के खिलाड़ियों की संख्या बहुत कम है। यहां अभ्यास के लिए करीब 20 बच्चे ही आते हैं।
बैडमिंटन हॉल में दो कोर्ट बना है। एक साथ अधिकतम आठ खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। मौजूदा समय में आने वाले खिलाड़ियों के लिए सुबह 5:00 बजे से 9:00 व शाम 4:00 से 8:00 बजे तक बैडमिंटन कोर्ट खोला जाता है। इसी में सीखने वालों के अलावा शौकिया खेलने वाले भी आते हैं। यहां पर नए कोच के रूप में श्यामधर ओझा की तैनाती हो गई है। अब खिलाड़ियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए देना होगा शुल्क
प्रशिक्षण लेने के लिए 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए वर्ष भर का 560 रूपये जमा करना होगा। 18 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण के समय 1360 रुपये सालाना जमा करना होगा। इसके अलावा 350 रुपये हर माह शुल्क के रूप में जमा करना होगा। शौकिया खेलने वालों को रजिस्ट्रेशन व शुल्क के रूप में
शुरू किया जाएगा प्रशिक्षण
बैडमिंटन के नए कोच की तैनाती हो गई है। उनके आने के बाद कोर्ट पर समय निर्धारण कर प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का नामांकन हो रहा है।
सिराजुद्दीन, जिला क्रीड़ा अधिकारी