धम्मौर। सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरमैतेपुर पेट्रोल पंप के पास 31 अक्तूबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल अमेठी के सिंकी गांव निवासी आशीष मिश्रा मोनू (26) की लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के दिन मोनू पैदल चाय लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की मां कमला देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद