फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिम जा रहे युवक पर देसी बम से हमला, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के पखरौली चौराहे के पास शनिवार देर शाम घर से शहर जिम करने जा रहे हनुमानगंज निवासी प्रशांत सिंह पर दो बदमाशों ने देसी बम से हमला कर दिया। बम उनकी बाइक के मडगार्ड से टकराकर फट गया। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


प्रशांत सिंह के अनुसार वह शाम को शहर जा रहे थे। आरोप है कि पखरौली चौराहे के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी एक बाल अपचारी व विकास सिंह निवासी हरीरामपुर, कोतवाली देेहात ने देसी बम से हमला कर दिया। किसी तरह से उनकी जान बच सकी। बम उनकी बाइक के अगले हिस्से में टकराकर फट गया। इससे वाहन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन वह बच गए। वारदात के बाद एएसपी अखंड प्रताप सिंह, सीओ ऋतिक कपूर, एसओजी व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले शहर में किसी बात पर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें