फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस

Sun, 26 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे के यूनियन कार्यालय में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत-रेलवे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरएफ) और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) का तृतीय स्थापना दिवस रविवार को यूनियन कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूर्व शाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चित्रसेन पांडेय शामिल हुए। बैठक में पूर्व शाखा मंत्री जेए फारूकी ने कर्मचारियों की एकता पर जोर देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सुरेश चंद्र द्विवेदी ने अधिनियम 2025 को पेंशनरों के हित में न बताते हुए संगठन पर भरोसा रखने की बात कही।
शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने आठवें वेतन आयोग में वेतन, भत्तों और रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर वार्ता जारी रहने की जानकारी दी। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, सहायक शाखा मंत्री केशव कुमार गुप्ता, हेमंत कुमार तिवारी, मोहम्मद अकरम, अनूप श्रीवास्तव, देवता दीन शुक्ल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें