फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर टेंपो से गिरे भदोही के युवक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ- वाराणसी हाईवे पर बैंतीकला टोल प्लाजा के पास सोमवार दोपहर चलती टेंपो से गिरकर भदोही के डरवासी निवासी अरबाज (30) की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से घर जाने के लिए पत्नी बानो के साथ टेंपो से निकले थे। उन्हें ढकवा से बस पकड़ना था। इसी बीच रास्ते में दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका विवाह अरबाज से गत 13 फरवरी को हुआ था। विवाह के बाद वह करीब दो माह से अपनी पत्नी के साथ ससुराल कोतवाली देहात के झलियावां गांव में रह रहे थे। सोमवार दोपहर पति-पत्नी भदोही जाने के लिए घर से निकले थे। वह दोनों टेंपो से ढकवा जा रहे थे। ढकवा से उन्हें आगे जाने के लिए बस पकड़ना था। रास्ते में बैंतीकला टोल प्लाजा के पास अरबाज चलती टेंपो से नीचे गिर पड़े। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीपी कमैचा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इनसेट-
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी आम लदी पिकअप
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोरई गांव के पास सोमवार सुबह आम से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि चालक को नींद आने से दुर्घटना हो गई। चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। पिकअप लखनऊ से आजमगढ़ के माहुल जा रही थी। वाहन को मुख्य मार्ग ससे हटवाकर यातायात बहाल किया गया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें