कादीपुर। आम आदमी पार्टी ने अखंडनगर थाने की पुलिस पर अवैध वसूली और उत्पीड़न जैसे आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील के सामने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में एसडीएम को एक मांगपत्र सौंपा गया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने पुलिस को निरंकुश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ग्रामीणों से जबरन वसूली करती है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस के रवैये से गांवों में डर का माहौल है, जिससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने अवैध वसूली रोकने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान राकेश सिंह, जिला युवा अध्यक्ष रौनक सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार, महासचिव लालजी मौर्य, रमाशंकर, बृजेश सिंह, धर्मराज सिंह, पुष्पेंद्र, साहिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।