फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 07 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के ओमनगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर सोलर पैनल लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली देहात के मझलेगांव निवासी विनय शर्मा (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह सोलर पैनल लगाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह शहर के ओमनगर मोहल्ले में सोलर पैनल लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर के समय उन्हें करंट लगने की जानकारी मिली। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में गम का माहौल है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें