फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ हादसे में युवक की मौत, दो घायल, हालत नाजुक-2

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित पुरखीपुर गांव के पास रविवार रात में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों युवकों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवकों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के समय बाइक सवार युवक ट्रिपलिंग कर रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
कूरेभार थाने के दखिनवारा गांव निवासी परमेंद्र सिंह (25) गांव के ही संदीप (38) व सोनू (18) के साथ एक बाइक से रविवार की रात में कूरेभार बाजार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित पुरखीपुर गांव के पास बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। अयोध्या की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में परमेंद्र सिंह, संदीप व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों युवकों को पुलिस ने सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया। सीएचसी पर चिकित्सक ने तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप (38) पुत्र अयोध्या की मौत हो गई जबकि परमेंद्र सिंह (25) पुत्र महेंद्र सिंह व सोनू (18) पुत्र राम कृपाल इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुर्घटना के समय युवक ट्रिपलिंग कर रहे थे।
संदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों के मुताबिक मृतक संदीप ट्रक चालक का काम करता था। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। उधर, दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
एसओ डीपी शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात में पुरखीपुर के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें