फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की सीमा पर मंगलवार की शाम दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर नगर पंचायत स्थित देवापुर निवासी नवी (22) मंगलवार की शाम बाइक से निकला था। इसी मोहल्ले के मुल्लाह (19) व शमसू कुरेशी (20) दूसरी बाइक से निकले थे। दोनों बाइकें जिले की सीमा पर स्थित दियरा रसूलपुर के पास पहुंची थी कि आपस में टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मौके पर ही नवी की मौत हो गई जबकि मुल्लाह और शमसू कुरेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल अंबेडकर नगर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें