फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर में अकेली पाकर दो युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर उसे पीटा भी। युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की रात घर में मौजूद थी। तभी गांव के ही चंदे हसन और कासिम वहां पहुंच गए। दोनों युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती के विरोध करने पर उसे पीटा भी। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे आस-पास के लोगों को देखकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें