फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी बकरी निकाल रहे युवक की दम घुटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। हरखूमऊ गांव में मंगलवार रात कुएं में गिरी एक बकरी को निकाल रहे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के हरखूमऊ गांव में मंगलवार की रात एक कुएं में बकरी का बच्चा गिर गया। तभी कुछ दूर पर खड़ा नीरज (20) पुत्र सरजू प्रसाद उसे निकालने के लिए कुएं में कूद गया।
कुआं काफी गहरा था। कुएं में नीरज का दम घुटने लगा। उसने बचाने की गुहार लगाई। उसकी गुहार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ सूक्ष्म प्रकाश व थानाध्यक्ष संतोष सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें