फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। करपिया तिराहे के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के करपिया निवासी प्रभाकर सिंह उर्फ श्यामू (20) पुत्र अरुण सिंह के खेत में सोमवार को धान की कटाई हो रही थी। प्रभाकर उसी देखरेख में लगा था।
दिन में लगभग 11 बजे प्रभाकर खेत में काम कर रहे लोगों के लिए चाय लाने बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह करपिया तिराहे के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें