फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के गुदरा घाट पर 21.67 करोड़ से बनेगा सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोमती नदी के गुदरा घाट पर 21.67 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा। विधायक के पत्र व सेतु निगम के प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। सेतु बनने से गोमती नदी के दोनों किनारों के करीब 25 से अधिक गांवों के लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन

प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के गोमती नदी के गुदरा घाट पर पुल बनाने की मांग काफी दिनों से चली आ रही है। क्षेत्र के लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी से भी स्थानीय लोगों ने सेतु बनवाने की मांग की थी।
स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक ने सेतु निगम से प्रस्ताव भिजवाया था। साथ ही लोक निर्माण व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर सेतु का निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

विधायक के निर्देश पर सेतु निगम ने शासन को सेतु के निर्माण के लिए 21 करोड़ 67 लाख का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंजूरी देते हुए उसे विभाग में भेजते हुए आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।
डिप्टी सीएम से सेतु निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद इस क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
गुदरा घाट सेतु कोइरीपुर से विजेथुआ धाम को जाने वाले मार्ग को जोड़ेगा। विजेथुआ धाम स्थित हनुमान मंदिर जुड़ने से श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
अभी तक जौनपुर व प्रतापगढ़ जनपद के पूर्वी छोर के श्रद्धालुओं को इब्राहिमपुर व डेवाढ़ घाट पुल से होकर विजेथुआ धाम जाना पड़ रहा था। सेतु का निर्माण होने से यहां के लोग सीधे धाम पहुंच सकेंगे।
उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम ने सेतु निर्माण की मंजूरी दे दी है। अभी आदेश नहीं पहुंचा है। आदेश पहुंचने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें