फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नूरपुर तिहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कई लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे बजे इकट्ठा हुए युवा कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस के अंदर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी पाकर एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह, नगर कोतवाल वीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें