फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शॉपिंग मॉल से चोरी की दो बाइकों के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 26 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट से शुक्रवार को चोरी गई दो बाइकों के मामले में वाहन स्वामियों की सतर्कता से आरोपी युवक को उसके आवास से पकड़ लिया गया। चोरी की गई दोनों बाइकें आरोपी के घर से बरामद हुई हैं। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के खैंचिलाकला, कटावां निवासी कुंदन कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने गए थे। वहां पर अपनी बाइक मॉल परिसर में खड़ी की थी। खरीदारी करके लौटने पर बाइक गायब थी। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक उनकी बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शनिवार को कुंदन अपने मित्र आरिफ (निवासी नवीपुर) के साथ सीताकुंड स्थित अमित जायसवाल के घर पहुंचे। वहां उनके घर के बाहर उनकी चोरी की गई बाइक खड़ी मिली।
मौके पर एक और बाइक मौजूद थी। कुंदन ने आरोपी अमित जायसवाल को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दोनों बाइकें उसने ही शॉपिंग मॉल के बेसमेंट से चोरी की थीं। दूसरी बाइक के मालिक निरालानगर, करौंदिया निवासी वैभव भारती भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी बाइक की पहचान की। दोनों वाहन स्वामियों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि चोरी की गई दोनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें