फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व बुजुर्ग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को एक युवक व एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पांच भर्ती मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक मरीज को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। दो नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 20 जून को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 122 सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को मिली है। रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
दिल्ली से प्राइवेट कार से 18 जून को घर लौटे धनपतगंज बाजार निवासी एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। कुड़वार के पूरे अहबल रवनिया निवासी एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में बुजुर्ग के हृदय रोग का इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। दो नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 167 हो गई है। बताया कि पांच की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें