फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बहन मोबाइल पर एक लड़के से करती थी बात, भाई ने रंगे हाथ पकड़ लिया; फिर जो हुआ... नहीं होगा यकीन

Thu, 29 Jan 2026 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में बहन मोबाइल पर एक लड़के से बात करती थी। भाई ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद से युवती घर से लापता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में मोबाइल पर बात करने से रोकने पर एक युवती अपने घर से लापता हो गई। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। युवती के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी 19 वर्षीय बहन छह माह से मोबाइल से एक अनजान युवक से बात करती थी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बहन उसी नंबर पर बात कर रही थी। उसने देखा तो उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया। 

इस बात से नाराज होकर बुधवार दोपहर 01:30 बजे बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। इसी बीच बहन के मोबाइल पर उसी नंबर से बार-बार फोन आ रहा था, जिस पर वह बात करती थी। 
विज्ञापन


पीड़िता के भाई के मुताबिक, वह मोबाइल नंबर ट्रूकालर पर मो. सैफ के नाम से दिख रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर युवती व उससे बात करने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें