सुल्तानपुर। मॉय भारत के जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि क्विज 2027 के आयोजन का मकसद कार्यक्रमों में युवाओं की ज्ञानवर्धक भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जिले के 15 से 29 साल के युवा इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। इसका उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की ज्ञानवर्धक भागीदारी तय करना है।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के हर जिले से चुने गए युवा प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा कर पाएंगे। यह क्विज हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर होता है, जो स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है। पंजीकरण 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के छात्र भाग ले सकते हैं।-संवाद