फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक ओवरटेक कर युवक को मारी गोली

Mon, 15 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नुमाएं गांव के पास रविवार को दोस्त के साथ बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गोली युवक की जांघ में लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के धरसौली गांव निवासी कर्मराज सिंह का पुत्र आदित्य सिंह (23) दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे अपने गांव के ही दोस्त शुभम पांडेय के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने नुमाएं जा रहा था। नुमाएं गांंव के पास अचानक पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि आदित्य कुछ समझ पाता, एक युवक ने उस पर असलहे से फायर कर दिया।

गोली उसकी बाईं जांघ में लगी। इससे वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसके बाइक से गिरते ही हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आदित्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर ले जाया गया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन







सगे भाई की एक साल पहले हुई थी गोली मारकर हत्या
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के धरसौली गांव निवासी कर्मराज सिंह के परिवार में पत्नी माधुरी, एक बेटी काजल और छह बेटे थे। बेटों में राहुल, विपुल, रूबिन, अतुल और आदित्य हैं। आदित्य का बड़ा भाई गौरव सिंह पांचवें नंबर पर था। गौरव अहमदाबाद में ट्रक पर खलासी का काम करता था। बीते साल फरवरी में वह घर आया था। सात फरवरी की सुबह वह अपने चचेरे भाई आशुतोष के साथ शहर के अयोध्या-प्रयागराज बाईपास पर घासीपुर के पास स्थित एक सर्विस सेंटर पर कार की सर्विसिंग कराने गया था। वहां बाइक सवार चार से छह लोग पहुंचे थे। उन लोगों ने आशुतोष व गौरव पर असलहा तान दिया था। खुद को बचाने के लिए दोनों भाई पैदल ही वहां से भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ाते हुए फायरिंग कर दी थी। इस दौरान एक गोली गौरव के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पैर में गोली लगने से आशुतोष घायल हो गया था।
विज्ञापन






की जा रही मामले की जांच
गोली मारने के मामले की जांच चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
-प्रशांत सिंह, सीओ जयसिंहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें