फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 15 Apr 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पास शनिवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



ईशीपुर गांव निवासी श्रीराम (60) शनिवार देर शाम बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही अज्ञात बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल श्रीराम को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसओ चांदा रविंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


हादसे में जान गंवाने वाले श्रीराम की सात बेटियां हैंं। बड़ी पुत्री विमला, दुर्गावती, शिमला, रुसुम, कुसुम, सुषमा का विवाह हो चुका है। जबकि सबसे छोटी पुत्री रेशमा की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार के मुखिया का साया उठने से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें