शहर के लखनऊ नाका ओवरब्रिज के पास लगी भीड़।
सुल्तानपुर। शहर के पलटू का पुरवा घोसियाना निवासी इकबाल अहमद (35) की रविवार सुबह घर में परिजनों से कहासुनी हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों से हुई कहासुनी से नाराज होकर इकबाल अहमद लखनऊ नाका स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास आकर बैठ गया। तभी लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस उसे जाती दिखी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के करीब आते ही वह ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। इस समय वह घर पर निर्माण कार्य करा रहा था। संवाद