फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: युवक ने ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 06 Apr 2025 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में युवक ने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। सुबह कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, मृतक गुलफाम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश में युवक ने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजनू पुत्र जयसू और मृतक गुलफाम पुत्र स्वर्गीय भोकन के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। गुलफाम रिश्ते में रजनू का ममेरा भाई है। सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रजनू ने गुलफाम पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Ram Navami 2025 : राम मंदिर के बाहर लगी लंबी कतारें, ड्रोन से हुई सरयू जल की बारिश; 12 बजे होगा सूर्य तिलक, ऐसे देखें लाइव
विज्ञापन


इससे गुलफाम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे। ग्रामीणों ने आरोपी रजनू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी रजनू का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। वहीं गुलफाम अपने पीछे पत्नी रूबी और एक साल के बच्चे को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें