फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 करोड़ रुपये से होगा 57 सड़कों का निर्माण

Sun, 06 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बिरसिंहपुर-बगियागांव की खस्ताहाल सड़क।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल विकास निधि के 15 करोड़ रुपये से 57 सड़कों व सीसी रोड का निर्माण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जन भर सार्वजनिक जगहों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। शासन ने इसकी मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में करीब 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। धनराशि जारी होते ही कार्यदायी संस्थाओं ने कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करीब तीन साल से बंद चल रही पूर्वांचल विकास निधि से विभिन्न कार्य कराने की प्रक्रिया शासन ने फिर शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर दो माह पहले अर्थ एवं संख्या विभाग ने पांचों विधायकों व एक एमएलसी से प्रस्ताव मांगे थे। इसमें राज्यांश और जिलांश की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों का अलग-अलग प्रस्ताव मांगे गए थे। आए प्रस्ताव का सत्यापन कराने के बाद जिलांश मद से कराए जाने वाले 41 सड़कों समेत 87 कार्यों की स्वीकृति मंडलायुक्त अयोध्या ने दी।

इसमें सड़क के साथ 12 जगहों पर सोलर लाइट समेत इंटरलॉकिंग व सीसी रोड का कार्य शामिल है। इसके लिए मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल ने पूरी धनराशि करीब सात करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। राज्यांश मद से पांचों विधायकों व एक एमएलसी के भेजे गए 16 सड़कों व सीसी रोड के निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी देते हुए सात करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन


शासन ने पहली किस्त का करीब तीन करोड़ रुपया अवमुक्त कर दिया है। दोनों मदों में 10 करोड़ रुपये अवमुक्त होने से सड़क निर्माण व अन्य कार्यों को कराने का रास्ता साफ हो गया है। कार्यदायी संस्थाओं ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांवों में सड़कों, इंटरलॉकिंग व सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियतें मिलेंगी। योजना के तहत सोलर लाइटें लगने से बिजली नहीं रहने पर भी रात में सार्वजनिक स्थल रोशन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें