फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: झंडा बांधने से मना करने पर युवक को पीटा

Mon, 08 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। बिजली के खंभे पर झंडा बांधने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेमरी राजापुर गांव निवासी विजय कुमार शनिवार को अपराह्न तीन बजे घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव के मौसम सिंह, दौलत सिंह व सौरभ तिवारी मिल गए। तीनों ने उन्हें रोक कर बिजली के खंभे पर एक झंडा बांधने को कहा। उस खंभे पर पहले से ही एक नीला झंडा लगा था।
आरोप है कि मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज कर उनकी पिटाई कर दी। हल्ला-गुहार पर ग्रामीणों को आता देख युवक भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें