हरखीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह सिलेंडर से गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आने से युवती झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के हरखीपुर गांव निवासी अतहर की पुत्री रजिया खातून (22) ने बृहस्पतिवार की सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से रजिया झुलस गई। परिवारीजनें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर वालों ने बताया कि गैस लीक होने से आग लगी थी।