फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: योगेश कुमार बने सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष

Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (सिंचाई विभाग) के अयोध्या मंडल का अधिवेशन सोमवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ। अधिवेशन में विभागीय समस्याओं, तकनीकी संवर्ग के हितों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार को निर्वाचन अधिकारी और देवीपाटन मंडल अध्यक्ष हंसराज को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। चुनाव में योगेश कुमार (बाराबंकी) को मंडल अध्यक्ष, एन राम (सुल्तानपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष कुमार यादव (बाराबंकी) को उपाध्यक्ष चुना गया। मनोज कुमार गुप्ता (सुल्तानपुर) उपमहासचिव, नीरज कुमार वर्मा (बाराबंकी) संगठन सचिव, अमित श्रीवास्तव (अयोध्या) वित्त सचिव, आदर्श कुमार गुप्ता (सुल्तानपुर) प्रचार सचिव और विजय शर्मा (सुल्तानपुर) लेखा संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। अधिवेशन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मनीषियों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्रांतीय नेतृत्व ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर संघ की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें