फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म को तेज रखने के लिए जरूरी है योगासन : डॉ. पूनम

Sat, 29 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दूबेपुर के योग वेलनेस सेंटर दिखौली में योग सिखातीं प्र​शिक्षक डॉ. पूनम सिंह। 
विज्ञापन
दूबेपुर। योग वेलनेस सेंटर दिखौली में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक डॉ. पूनम सिंह ने लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ मेटाबॉलिज्म सिस्टम गड़बड़ होने लगता है। इससे मोटापा भी आने लगता है। मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही करने में कई प्रकार के योग अभ्यास सहायता करते हैं। हमारे शरीर में चयापचय (मेटाबॉलिज्म) का मुख्य काम भोजन को ऊर्जा में बदलना है। इस दौरान योग प्रशिक्षक डॉ. पूनम सिंह ने लोगों को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, सेतु बंधासन, धनुरासन, हलासन समेत विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


बॉब के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
सुल्तानपुर। क्षेत्रीय कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर सुनील दत्त तिवारी ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ओम नाद, वज्रासन, मंडूकासन, हास्यासन का अभ्यास कराया। साथ ही उचित खानपान के बारे में भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें