फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यदुनाथ सिंह इंटर कॉलेज ने जीती ट्रॉफी

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद मौजूद वॉलीबॉल के ​खिलाड़ी व अन्य। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्टेडियम में चल रही जिलास्तरीय विद्यालयी बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में ठाकुर यदुनाथ सिंह इंटर कॉलेज, दानूपट्टी ने इंटर कॉलेज कलान को लगातार दो सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अभय कुमार पांडेय और क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने किया। अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ठाकुर यदुनाथ सिंह इंटर कॉलेज दानूपट्टी ने पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में इंटर कॉलेज कलान ने श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर को शिकस्त दी।
फाइनल में यदुनाथ सिंह इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। टीम ने इंटर कॉलेज कलान को 25-22 और 25-20 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। रौनक सिंह, अफजल, युवराज सिंह, आदित्य सिंह और करण सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा। संचालन सुरेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

समापन पर मधुसूदन विद्यालय के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्र और ठाकुर यदुनाथ सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कश्यप रघुवंशी ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अजय कुमार तिवारी, राजेश कनौजिया, हर्षित सिंह, घनश्याम सिंह, जेपी तिवारी, जयप्रकाश यादव और लवकुश दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

मधुसूदन विद्यालय ने अंडर-17 का खिताब जीता
अंडर-17 वर्ग में नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में मधुसूदन विद्यालय ने एमजीएस को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर सिरवारा मार्ग ने श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर को पराजित किया। फाइनल में मधुसूदन विद्यालय ने सरस्वती विद्या मंदिर को 25-20, 25-21 से हराकर चैंपियनशिप जीती। शाह आलम, अर्थव सिंह, सार्थक और अरमान हुसैन ने शानदार प्रदर्शन किया।

सरस्वती विद्या मंदिर विजेता
अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर सिरवारा मार्ग की एकमात्र टीम होने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया। रेफरी प्रदीप यादव और प्रदीप कुमार मौर्य रहे। स्कोरिंग सुरेंद्र कुमार वर्मा और दिलीप कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें